कुंभ मेले की शोभा होगे किन्नर अखाड़े, 2500 किन्नर होगे शामिल

इलाहाबाद। तीर्थराज प्रयाग (इलाहाबाद)में 14 जनवरी 2019 से शुरू होने जा रहे विश्व प्रसिद्ध मेले में पहली बार किन्नर अखाडा शामिल होने जा रहा है।
अखाडे के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी जी के नेतृत्व में अखाडे के महामण्डलेश्वर, पीठाधीश्वर, संत-महात्मा सहित अखाडे के करीब ढाई हजार लोग मेले मे आ रहे है।
आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी महराज ने बताया कि किन्नर अखाडे का गठन 2014 में उज्जैन मे हुआ था।
अखाडे के देश के कोने-कोने में पांच हजार से अधिक किन्नर सदस्या है। कुंभ के दौरान बडी संख्या मे शिष्य देश और विदेश से आयेगे।
उज्जैन अखाडे की महंत पवित्रा ने बताया कि अखाडे के संत-महात्मा कुंभ मेले की तैयारियो मे लग गये है।
ओम नम: शिवाय संस्था के आचार्य शांतनु का कहना है कि कुंभ मेले मे पहली बार किन्नर अखाडा आ रहा है । यह सभी के आकर्षण का केन्द्र होगा। कहा कि किन्नर भी हिन्दू समाज और समुदाय के ही है। ऐसे मे सभी लोग इनकी मदद करेगे।





