Latest
एएलसी और एडवोकेट एसोसिएशन ने जीत मैच
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। एएलसी और एडवोकेट एसोसिएशन ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर शाहिद खान एडवोकेट टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक अर्जित किये।
गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर रविवार को पहले मैच में एएचसी ने 20 ओवर में 129 रन (जुनैद 43, निखिल वर्मा 31, सुशील 20, हर्ष द्विवेदी 3/26, कामेश द्विवेदी 2/25) बनाये। जवाब में एएलसी ने 13.5 ओवर में 5 विकेट पर 130 रन (शिवम शर्मा व गौरव तिवारी 40-40, श्याम्भवी पांडेय 2/26) बना लिए।
दूसरे मैच में एएएचसीए ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 164 रन (आकाश मिश्र 38, मोहित सिंह 29, नितिन सोनकर 23, अजीत प्रताप 3/41, अमरदीप मिश्र 2/18) बनाये। जवाब में एडवोकेट एसोसिएशन ने 15.1 ओवर में 4 विकेट पर 168 रन (श्रीश चंद्रा 55, मयंक अवस्थी 46, अजय पांडेय 2/37) बना लिये।



