भारतीय संस्कार राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं को हर तरह से लाभकारी होगा- स्वामी विश्वामित्र नन्दन

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना, इकाई-83 की छात्राएं भारत सेवाश्रम संघ में आयोजित परिचर्चा एवं सेवा कार्य में भागीदारी की। आश्रम के महाराज पूज्य स्वामी विश्वामित्र नन्दन जी महराज ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे
सेवा कार्य से जुड़कर अपने को सर्वोत्तम बना सकती है। संस्कार से ही श्रेष्ठता आती है। भारतीय संस्कार राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं को हर तरह से लाभकारी होगा। प्राचार्या डॉ0 रमा सिंह ने कहा कि सत्संगति से और महापुरूषों के विचारों से निश्चित ही चरित्र निर्माण होता है। छात्राओं में शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण उन्हें श्रेष्ठ नागरिक
बनायेगा। डॉ0 ज्योति रानी जायसवाल ने सभी को बताया कि छात्राएं राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज की सेवा विभिन्न माध्यमों करती है उन्हें इस आचरण के माध्यम से श्रेष्ठ सुअवसर मिला है। आनन की तरफ से छात्राओं को नये वस्त्र वितरण में टॉ0 ममता गुप्ता, प्रमोद मानस और गिरि जी महाराज आदि ने सहयोग किया।




