प्रदेश

निषाद समुदाय को गुमराह कर रहा है विपक्ष-डा0 रीता जोशी

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद की सांसद डा0 रीता बहुगुणा जोशी ने यमुनापार के निषाद समुदाय के उत्पीड़न, कष्ट और दुःख पर हो रही है सियासत की निन्दा करते हुए अफसोस जताया कि अपनी-अपनी फुर्सत से प्रिंयका गाँधी सहित अन्य विपक्षी दलों के नेतागण उत्पीड़ितों के घावों को कुरेदने, लाव-लश्कर लेकर पहुँचते है और झूठे आश्वासन और फोटो सेशन कराकर उन्हें गुमराह करके गायब हो जाते है जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है।

समस्या के स्थायी समाधान हेतु केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री से मिली सांसद।

डा0 जोशी ने कहा कि 4 फरवरी 2021 को यमुना किनारे बसवार गाँव, मोहब्बतपुर, ठाकुर का पूरवा के पास यमुना घाटों पर प्रशासन द्वारा निषादों व गरीब मजदूरों के खिलाफ जो कार्यवाही हुई थी । उसको उन्होनें गम्भीरता से लेते हुए वे संसद सत्र को बीच में छोड़कर प्रयागराज पहुँची थी ।और उन्होंने निषाद समुदाय के कई प्रतिनिधि मंडलों से मिलकर स्थिति का जायजा लिया था और पीड़ित निषाद समुदाय व गरीब मजदूरों को इंसाफ दिलाने के लिए उच्चस्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता भी की थी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को इस गम्भीर व संवेदनशील प्रकरण से अवगत कराया था। डा0 जोशी ने कहा कि उन्होंने प्रियंका के दौरे के पूर्व ही मुख्यमंत्री जी से उत्पीडित निषाद समुदाय के प्रशासनिक कार्यवाही में टूटी नावों की तत्काल मरम्मत, पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी निरस्त करने, उत्पीडन के लिए दोषीजनों के विरूद्ध कार्यवाही व कानूनी प्राविधानों के माध्यम से निषाद समुदाय के जीविकोपर्जन हितों व प्रगति को सुरक्षित करने जैसी महत्वपूर्ण माँगों से मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया था। जिस पर मुख्यमंत्री जी ने गम्भीरता से संज्ञान में लिया और समस्या के समाधान हेतु सकारात्मक संकेत दिया। जिसके तहत उत्पीडित निषाद समुदाय के हित में कार्यवाही प्रारम्भ हो चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button