गंगा तट से

हमें अपनी गलतियों से सबक लेकर भविष्य में अच्छा आचरण करना चाहिए

इलाहाबाद। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद के तत्वावधान में दिनांक 6 अप्रैल को राजकीय संप्रेक्षण गृह(किशोर) स्थित खुल्दाबाद में विधिक साक्षरता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन राजकीय बाल गृह(शिशु), राजकीय बाल गृह बालिका, राजकीय महिला शरणालय में किया गया।

इस अवसर पर समाजसेविका, बालमित्र नाजिया नफ़ीस ने बच्चों को सही रास्ते पर चलने की शपथ दिलायी। उन्होने आचार विचार के माध्यम से प्रमुख स्थान प्राप्त करने को प्रेरित किया सदस्या किशोर न्याय बोर्ड लता श्रीवास्तव ने आपसी सौहार्द की बारीकियों को समझाया।

प्रधानाध्यापक(मनोविज्ञान)मनोविज्ञानशाला उ.प्र.डॉ.कमलेश तिवारी ने कहा कि हमें अपनी गलतियों से सबक लेकर भविष्य में अच्छा आचरण करना चाहिए। परिवीक्षा अधिकारी पंकज मिश्र ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य का अधिकार है।

उन्होने कौशल विकास की योजना की जानकारी प्रस्तुत कर अधिकतम सहयोग व लाभ लेने की अपील की|इस अवसर पर किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी ने कहा कि कानून की जानकारी न होना कोई बचाव नहीं होता है।

अत:हम सबको कानून की जानकारी करना चाहिए |डॉ.आर. के. मिश्र प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक कालविन हास्पिटल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि समस्त किशोरों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सेवा देने का प्रयास किया जा रहा है।

चिकित्सर डॉ.ए.के.श्रीवास्तव तथा डॉ.राजेश कुमार द्वारा प्रत्येक किशोर का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया|मुख्य चिकित्साधिकारी की टीम डॉ. विनय कुमार, डॉ.रविन्द्र तिवारी, डॉ.वी.वी.सिंह, डॉ.वन्दना,डॉ. लालजी प्रजापति, डॉ.जी.आर.चौरसिया के साथ बाल शिशु,महिला शरणालय, नारी निकेतन में सभी का परीक्षण कर दवा का वितरण किया गया।

विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीरज गर्ग ने सभी को विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं दिया और कहा कि स्वास्थ्य का अधिकार संवैधानिक अधिकार है।

अच्छे स्वास्थ्य पर सबका अधिकार है। उन्होने वृहद चिकित्सा शिविर में सहयोग करने के लिए डॉ.आर. के. मिश्र व मुख्य चिकित्साधिकारी का आभार प्रकट किया। संचालन विधि सह परिवीक्षा अधिकारी विवेक द्विवेदी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button