Latest
किशोरी लाल क्रिकेट क्लब को मिली जीत
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। किशोरी लाल क्रिकेट क्लब ने भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हराकर मोहसिन सिद्दीकी स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक अर्जित किये।
दौलत हुसैन कालेज मैदान पर मंगलवार को खेले गये मैच में भानु प्रताप क्रिकेट क्लब ने 31.1 ओवर में 113 रन (सुजल सोनकर 25, अंकित पांडेय 4/30, कुणाल मिश्र व अभिषेक पांडेय दो-दो विकेट) बनाये। जवाब में किशोरी लाल क्लब ने 24.1 ओवर में 6 विकेट पर 114 रन (अथर्व प्रजापति 45, अभिषेक चतुर्वेदी 20, धीरेंद्र यादव व युवराज दो-दो विकेट) बना लिये।




