Latest

निषाद के नाम पर वोट मांग कर सत्ता में आई भाजपा सरकार निषाद मल्लाह बिरादरी के साथ कर रही अत्याचार- सांसद विशंभर प्रसाद निषाद

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज करेला बाग स्थित ग्रेड गार्डन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद के राज्यसभा में मुख्य सचेतक बनाए जाने पर समाजवादियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। शहर दक्षिणी के अध्यक्ष मोहम्मद गौस के नेतृत्व में शहर दक्षिणी पदाधिकारियों ने 11 किलो का माला पहना कर भव्य स्वागत किया । सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने भाजपा सरकार में दलितों, पिछड़ों, महिलाओं के साथ बढ़ते अत्याचार पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भाजपा की जन विरोधी नीतियों से परेशान होकर रह गया है| भाजपा सरकार मैं दलितों पिछड़ों महिलाओं के साथ अत्याचार के मामले सर्वाधिक हैं ।
सांसद विशंभर प्रसाद निषाद राज्यसभा में सपा का मुख्य सचेतक बनाए जाने पर उनके सम्मान में यह कार्यक्रम पूर्व वरिष्ठ पार्षद नंदलाल निषाद उर्फ नंदा निषाद द्वारा आयोजित किया गया। राज्य सभा सांसद निषाद ने कहा कि जिस निषाद राज का नाम लेकर भाजपा सत्ता में आई उसी निषाद मल्लाह बिरादरी के लोगों के साथ प्रयागराज के बसवार गोरखपुर वाराणसी में अत्याचार किया गया एवं पुलिस द्वारा उनकी ना वो को जेसीबी लगा कर छोड़ा गया और उनके महिलाएं बच्चों को पुलिस ने लाठियों से पीटा गया| उन्होंने बताया कि इस घटनाओं से निषाद समाज के लोगों में जबरदस्त गुस्सा है और आने वाले समय में भाजपा को करारा जवाब भी देंगे। इसी क्रम में राज्यसभा सांसद श्री निषाद जी ने कहां की श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में सपा की सरकार बनने पर पीड़ितों को नई नाव मुहैया कराई जाएगी। इस अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष मुकेश यादव एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन पूर्व विधायक जोखू लाल यादव पूर्व विधायक हाजी परवेज अहमद संदीप पटेल रिचा सिंह रवि यादव एडवोकेट दुर्गा गुप्ता मोहम्मद सारिक मोहम्मद सदीक महेंद्र निषाद प्रभात यादव मोहम्मद गौस बृजेश केसरवानी राजेश यादव श्यामू यादव महेश निषाद आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button