किसान कांग्रेस के कृषि मंत्री के घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगे जिले के किसान

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष ने 26 जनवरी को दिल्ली में किसान कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित कृषि मंत्री के घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए यमुनापार के शंकर गढ़,करछना,जसरा आदि ब्लॉकों का दौरा करके लोगो से मंत्री घेराव कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि 26 फरवरी को किसान आंदोलन के 3 माह पूर्ण हो जाएगा। इस बीच लगभग 215 किसानों की शहादत भी हो चुकी है ।लेकिन फिर भी सरकार सत्ता के मद में चूर है। अनावश्यक वार्ता का दिखावा करने वाली केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र में पूंजीपतियों के दखल की योजना को अमली जामा पहना दिया है।
उपरोक्क्त अवसर पर अरुण चौरसिया,मनीष द्विवेदी,चंद्र प्रकाश,रामेश्वर शुक्ल,ऋषभ द्विवेदी ,नितिन तिवारी,विशाल कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
