Latest

एचडीएफसी बैंक इलेवन ने जीता मुकाबला

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। एचडीएफसी बैंक इलेवन ने चार्टर्ड अकाउंटेंट इलेवन को प्ले फ़ॉर स्ट्रेस फ्री लाइफ क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले में दो विकेट से हराया।

मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में रविवार को खेले गए मैच में सीए इलेवन ने 20 ओवर में 119 रन (अंबुज शुक्ल 13, अभिषेक शर्मा 12, विशाल श्रीवास्तव व सुमित अग्रवाल 10-10, नीरज जुमनानी, मनीष टंडन व अब्दुल कादिर दो-दो विकेट) बनाये।

जवाब में एचडीएफसी बैंक इलेवन ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 120 रन (विशाल सिंह 50, रिशु चांदनी 40 नाबाद, नीरज अग्रवाल 3/29, ऋषि कोहली 2/10) बना लिए।

इससे पहले सुबह फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल ने मैच का उद्घाटन एवं न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल ने पुरस्कार वितरित किया। इस मौके पर मनीष टंडन, अजय गुप्ता, अखिलेश शुक्ला, नृपेंद्र सिंह, पद्मनाभन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button