आनंद अखाड़े की शुक्रवार को पेशवाई होगी- महंत नरेंद्र गिरि

( अनुराग शुक्ला ) हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार)। निरंजनी अखाड़े की पेशवाई में शामिल आनंद अखाड़े की शुक्रवार को अलग से पेशवाई हो रही है। वजह बताते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि किसी भी अखाड़े की पेशवाई में अन्य अखाड़ों के संत-महात्मा के शामिल होने पर कोई बंदिश नहीं है। पर इसका यह मतलब ये नहीं है कि उस अखाड़े की पेशवाई नहीं निकलेगी। उन्होंने कहा कि आनंद अखाड़ा निरंजनी अखाड़े का छोटा भाई है। और इस नाते वह निरंजनी अखाड़े की पेशवाई में शामिल हुआ। जिस तरह हम उनकी पेशवाई के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। उसी तरह उन्होंने भी हमारी पेशवाई में शामिल होकर हमें शुभकामनाएं दी। इसमें कोई संशय नहीं निरंजनी अखाड़ा का आनंद अखाड़ा छोटा भाई है। हम एक दूसरे के हर कार्यक्रम में शामिल होते हैं । और उन्हें बधाइयां देते हैं।



