Latest
जय सेल्स वॉरियर्स को पूरे अंक
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जय सेल्स वॉरियर्स ने ए टू जेड टीम को 53 रन से हराकर प्रेम लता मिश्रा स्मृति टी-20 मास्टर्स क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक जुटाये।
डीएवी कालेज मैदान पर शुक्रवार को खेले गये मैच में जय सेल्स ने 20 ओवर में 186 रन (शबी आरिफ 47, कलीम अख्तर 43, वकार रिजवान 37, अतुल सिंह व ऋषभ शुक्ला दो-दो विकेट) बनाकर ए टू जेड टीम को 20 ओवर में 133 रन (अंकुर कुशवाहा 35, अतुल सिंह 27, रवींद्र 24, नितिन कुमार, मो. नसर, आशुतोष तिवारी व अरुण कुमार दो-दो विकेट) पर समेट दिया।




