Latest

सौ शिक्षिकाओं का प्रमोशन व पदस्थापन आदेश जारी

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । अपर निदेशक राजकीय डॉ. अंजना गोयल ने 100 शिक्षिकाओं का प्रमोशन और पदस्थापन आदेश जारी कर दिया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फाफामऊ में प्रवक्ता अंग्रेजी शालिनी यादव व प्रवक्ता अर्थशास्त्र सुजाता वर्मा को क्रमश: राजकीय बालिका हाईस्कूल परवेजाबाद जसरा और राजकीय बालिका हाईस्कूल पनसोर मूरतगंज कौशाम्बी में तैनाती दी गई है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेल हंडिया की प्रवक्ता इतिहास कुसुम को राजकीय बालिका हाईस्कूल डीहा भदोही जबकि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सैदाबाद की प्रवक्ता गणित हिमाशिनी बजाज को राजकीय बालिका हाईस्कूल अभोली भदोही स्थानान्तरित किया गया है। मनोविज्ञानशाला की नीता गुप्ता, जीजीआईसी करछना की रश्मि सहाय, जीजीआईसी फूलपुर की गीता पांडेय व जीजीआईसी कटरा की कुसुम कुमारी को कौशाम्बी, राजकीय महिला शिशु प्रशिक्षण महाविद्यालय की सावित्री व पुष्पा त्रिपाठी को क्रमशरू राजकीय बालिका हाईस्कूल उल्दा मांडा व प्रतापगढ़, जीजीआईसी सैदाबाद की नीलम श्रीवास्तव सोनभद्र स्थानान्तरित हुई हैं।

Related Articles

Back to top button