Latest

सपा कार्यालय में जिला पंचायत सदस्य के समर्थन हेतु आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू, आखिरी तिथि 17 मार्च को

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद पर समाजवादीपार्टी के समर्थन से उम्मीदवार खड़े किए जाने की घोषणा से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जिला कार्यालय से आवेदन प्रपत्र दिया जा रहा है।
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 17 मार्च निर्धारित की गई है।

पहले ही दिन लगी भारी भीड़ लगभग 500 लोंगो ने लिये आवेदन, एक सौ से अधिक लोंगों ने जमा भी किया

श्री यादव के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानपरिषद सदस्य मा नरेश उत्तम पटेल जी के निर्देश के क्रम में चुनाव में सपा उम्मीदवार तय करने के लिए जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में चयन समिति बनाई गई है जिसमें राज्य सभा सांसद, पूर्व सांसद गण, विधानपरिषद सदस्य गण, जिला महासचिव के साथ ही स्थानीय ब्लाक प्रमुख शामिल हैं।

   सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के अनुसार आवेदन करने वालों को पार्टी का सक्रिय सदस्य होना जरूरी है l आवेदक द्वारा पूर्व में किसी पद पर रहने, पार्टी के संघर्षो और कार्यक्रमों में शामिल रहने के ब्यौरे भी देने होंगे l सपा प्रवक्ता के अनुसार आज पहले ही दिन लगभग 500 लोंगो ने आवेदन फार्म लिए हैं और 100 से अधिक लोगों ने इसे भरकर जमा भी कर दिया है l
आज पार्टी कार्यालय में कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी गण भी उपस्थित रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, महासचिव संदीप सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष गुलाब सिंह यादव, उपाध्यक्ष राम सुमेर पाल, वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह, दान बहादुर सिंह मधुर, आशुतोष त्रिपाठी, नाटे चौधरी, संतलाल वर्मा, ननकऊ यादव, विजय मुन्ना,जगदीश यादव, मिन हाज उद्दीन,रिपु सूदन यादव एडवोकेट आदि प्रमुख हैं l

   
 

 

Related Articles

Back to top button