Latest

खाक चौक के महन्त आशीष दास महराज को मिली जान से मारने की धमकी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। खाक चौक के महन्त आशीष दास महराज (आशीष कुमार) देवादास विरक्त धार्मिक श्रीराम जानकी मन्दिर मठ के महन्त है। खाक चौक माघ मेला क्षेत्र में 311 खाक चौक में भी अपना शिविर लगते है।मेला क्षेत्र में कल्पवास के दौरान मेरी पैतृक सम्पत्ति (खेत) ग्राम सभा जमोली तहसील करछना थाना-घूरपुर में हमारी जमीन खेत के बगल में एक तरफ बृजराज सिंह एवं गजराज सिंह आदि का
मकान बना हुआ है। जब मै जमोली गाँव गया तो देखा कि हमारे खेत में बृजराज एवं गजराज आदि ने अपने घर के पीछे खेत में हमारे तरफ अपना दरवाजा बना दिया है । जिसे देखकर मैंने उक्त लोगों को दरवाजा बन्द करने को कहा जिस पर उन्होंने पहले कहा कि हाँ कुछ सामान आदि ले जाने के कारण खोल दिया था जिसे हम बन्द कर देंगे। इधर जब मैं पुनः जमोली गाँव गया तो उसमें बकायदा
उक्त लोगों ने दरवाजा आदि लगाकर हमारे खेत में रास्ता बना दिया है जब हमने उक्त लोगों
से दरवाजा बन्द करने को कहाँ तो गजराज सिंह एवं उनके साथ अन्य कई लोग भद्दी-भद्दी गालिया देने लगे और कहने लगे कि यह जमीन हम लोगों को दे दो नहीं जान से मरवा दूंगा दुबारा आये तो जान से जाओगे हम लोग जमोली गाँव में जो चाहते हैं वही होता है। उक्त गजराज सिंह आदि लोग बहुत ही दबंग भू-माफिया अपराधिक व्यक्ति है । इनके द्वारा महंत को धमकी मिलने के बाद महंत ने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी और जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई सूत्रों से पता चला है इन लोगों ने ग्राम सभा के सरकारी विद्यालय के जमीन पर भी कब्जा करके होटल भी बना लिया है साथ ही खेत तक आने वाली सरकारी पानी की नाली को भी तोड़वा दिया साथ ही गाँव के अन्य बहुत से सरकारी सम्पत्तियों पर कब्जा कर लिये है। गाँव के क्षेत्रीय थाना-घूरपुर में इनके खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज है ।और दारू पीकर आये दिन आपराधिक कार्य करते रहते है। महंत आशीष दास जी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाया मुझे अपनी जान का खतरा है। अतः माननीय महोदय से सादर अनुरोध है कि ऐसे आपराधिक तत्वों के खिलाफ त्वरित कठोर कार्यवाही करने एवं महन्त की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करवाने का प्रार्थना पत्र दिया है ।

Related Articles

Back to top button