देश

रेप मामलों पर हार्दिक का तंज, पूछा- स्मृति दीदी अब PM को नहीं भेजेंगी चूड़ियां?

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के उन्नाव और जम्मू के कठुआ में हुए रेप कांड ​को लेकर देश भर में विवाद जारी है। इन मुद्दों  को लेकर राजनीति भी काफी गरमा गई है। विपक्ष का आरोप है कि मोदी सरकार ऐसी घटनाओं के प्रति गंभीर नहीं है जिसे कारण इस तरह के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

इसी बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि सरकार रेप मामलों को गंभीरता से ले रही है और एक महिला होने के नाते मैं विश्वास करती हूं कि पीड़िताएं शर्मसार महसूस न करें। उन्होंने यह भी कहा कि मामलों पर राजनीति की जा रही है जोकि ठीक नहीं है।
केन्द्रीय मंत्री के इस बयान के बाद पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने उन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने स्मृति से पूछा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ वे महिलाओं की लड़ाई में आगे रही थी लेकिन अब वे क्या कहेंगी? हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर लिखा कि यूपी के उन्नाव और जम्मू-कश्मीर के कठुआ की बलात्कारी घटना के बाद भाजपा सरकार की महिला मंत्री क्यूं चुप हैं? दिल्ली की निर्भया को न्याय दिलाने के लिए उस वक़्त के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी को चूड़ियां भेजने वाली स्मृति दीदी आज के प्रधानमंत्री मोदी जी को क्या भेजेंगी।

यूपी के उन्नाव और जम्मू-कश्मीर के कठुआ की बलात्कारी घटना के बाद भाजपा सरकार की महिला मंत्री स्मृति ईरानी क्यूँ चुप हैं???
दिल्ली की निर्भया को न्याय दिलाने के लिए उस वक़्त के प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह जी को चूड़ियाँ भेजने वाली स्मृति दीदी आज के प्रधानमंत्री मोदी जी को क्या भेजेगी !

पाटीदार नेता ने लिखा कि भाजपा सरकार में कोई बेटी पर बलात्कार होता है तो क्या वो बेटी नहीं हैं। कांग्रेस की सरकार में बलात्कार की घटना हो तो पूरा देश को हिंसा की आग में झोंक देते थे भाजपा वाले!! जागो भारत जागो सिर्फ कैंडल मार्च से कुछ नहीं होगा पूरे देश को अपनी जिम्मेदारी समझकर रोड पर आना होगा। उन्होंने मोदी पर हमला करते हुए लिखा कि पीएम जहां ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के अपने खोखले विजन पर जोर देते नहीं थकते वहीं उन्हीं की पार्टी के शासन वाले राज्यों में गैंगरेप की दो घटनाओं ने ना सिर्फ देशवासियों को शर्मसार किया है बल्कि महिला सुरक्षा के दावों की असलियत भी सामने ला दी है।

भाजपा सरकार में कोई बेटी पर बलात्कार होता है तो क्या वो बेटी नहीं हैं।कोंग्रेस की सरकार में बलात्कार की घटना हो तो पूरा देश हिंसा की आग में झोंक देते थे भाजपा वाले !! जागो भारत जागो
सिर्फ़ केंडल मार्च से कुछ नहीं होगा पूरे देश को अपनी जिम्मेदारी समझकर रोड पर आना होगा

बता दें कि वीरवार को कांग्रेस की ओर से संसद नहीं चलने देने के विरोध में भाजपा नेताओं के साथ स्मृति ने भी उपवास रखा था। इस दौरान जब उनसे कठुआ और उन्नाव में गैंगरेप की घटनाओं पर प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने मौन रहना ही बेहतर समझा था जिसे लेकर हार्दिक ने उन पर निशाना साधा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button