प्रयागराज की अनीमा सोनकर को भाजपा अनुसूचित मोर्चा की राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी बनने पर भाजपाइयों ने दी बधाई

(अनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रयागराज की अनीमा सोनकर को भाजपा अनुसूचित मोर्चा की राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया । इस विषय पर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रयाग की अनीमा सोनकर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की इंटर्नैशनल रिलेशन की शोध छात्रा है। और २०१३ से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं। पूर्व में दिल्ली प्रांत की सह मंत्री रह चुकी है। इससे पहले वे जे ऐन यू की छात्र संघ चुनाव में ऐ बी वी पी की तरफ़ से पार्षद उम्मीदवार भी रह चुकी हैं। एवं
जे एन यू में देश विरोधी नारे लगाने के विरोध में इन देशविरोधी छात्रों के ख़िलाफ़ कार्यवाही के लिए आठ दिनों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल किया था ! और आज उन्हें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा भाजपा अनुसूचित मोर्चा की राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह पवन केसरवानी राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल राजू पाठक राजन शुक्ला पार्षद किरण जायसवाल आभा सिंह शोभिता श्रीवास्तव माया द्विवेदी दुर्गेश नंदिनी वर्षा जायसवाल पूनम सोनकर रेखा यादव मीनू पांडे किरण पूर्वी जायसवाल एवं भारतीय जनता पार्टी के एवं भाजपा महिला मोर्चा और अनुसूचित मोर्चा के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।




