रेलवे एनटीपीसी के छठे चरण की परीक्षा कल से

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। रेलवे की नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के छठे चरण की परीक्षा एक से आठ अप्रैल तक होगी। इसके लिए प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की जानकारी प्रवेश पत्र पर ही है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर अपने प्रवेश पत्र के प्रिंट आउट को साथ लेकर जाएं। साथ ही अपने प्रवेश पत्र पर पासपोर्ट साइज का एक फोटो भी लगा लें। अभ्यर्थी अपने साथ वास्तविक पहचान पत्र व उसकी छायाप्रति भी साथ ले जाएं। परीक्षा की तिथि और प्रवेश पत्र संबंधी जानकारी के लिए वेबसाइट जरूर देखें। किसी भी जानकारी के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई गई। उस पर संपर्क किया जा सकता है। सीबीटी-1 में 100 अंकों की परीक्षा होगी। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को 100 प्रश्नों को हल करना होगा। इसके लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। अभ्यर्थियों को कोविड गाइडलाइन का अनुपालन भी करना होगा। फेस मास्क बगैर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।


