Latest

श्री वैकुण्ठधाम आश्रम में रंग पंचमी महोत्सव फूलों की होली के साथ धूमधाम से सम्पन्न

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भारतीय सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में विगत वर्षों की भांति अलोपीबाग स्थित श्री वैकुण्ठधाम आश्रम में जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य जी महाराज की अध्यक्षता तथा परिषद के संस्थापक अध्यक्ष फूल चंद्र दुबे के संयोजन एवम संचालन में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी घनस्यामा चार्य वैष्णव आश्रम राम देशिक के महंत स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य नरसिंह मन्दिर के महंत स्वामी सुदर्शनाचार्य लक्ष्मी नारायण मंदिर के महंत स्वामी कुल्शेकराचार्य श्री रामानुज प्रबन्ध समिति के महामंत्री स्वामी अखिलेश्वराचार्य लाल बाबा हय ग्रीवचार्य के साथ ही डॉ सत्या पांडेय,शैलेन्द्र द्विवेदी एडवोकेट, श्रीमती आभा द्विवेदी पूर्व पार्षद गुड्डू शास्त्री राजेन्द्र तिवारी दुकानजी स्याम सूरत पांडे जितेंद्र गौड़ तीर्थराज पांडे दुर्गेश दुबे एडवोकेट प्रवीण कुमार द्विवेदी विवेक पांडे आदि की उपश्थिति उल्लेखनीय है। होली महोत्सव प्रख्यात कलाकार श्री रत्नेश दुबे एवम साथियो के अनोखी प्रस्तुतियों ने उपस्थित सन्तो महंतो तथा भक्तों को फूलों की बौछारों के बीच नृत्य करने के लिए मजबूर कर दिया और ऐसी धूम मची की यादगार बना दिया। लोग मानसिक रूप से वृन्दावन की अनुभूति करने लगे।
ज्ञातव्य है कि श्री रंग पंचमी महोत्सव से नव संवत्सर के आगमन का स्वागत किया जाता है।

Related Articles

Back to top button