श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन अखाड़ों की पेशवाई भव्यता से निकली

(अनुराग शुक्ला) हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन हरिद्वार में महाकुंभ पर्व के दौरान रविवार को उदासीन अखाड़ों की आज पेशवाई हुई जिसमें श्री महन्त महेश्वरदास जी महाराज ,श्रीमान महन्त दूर्गा दास जी महाराज, श्रीमान महन्त अद्वैतानन्द जी महाराज, और महामण्डलेश्वर कार्ष्णि रमणरेती के स्वामी महामण्डलेश्वर गुरू शरणानन्द जी महाराज, महामण्डलेश्वर गीता मनीषी जी महाराज, महामण्डलेश्वर हंसराम जी महाराज, महामण्डलेश्वर विवेकानंद जी महाराज, महामण्डलेश्वर जगदीश दास जी महाराज, महामण्डलेश्वर कपील मुनी जी महाराज, महामण्डलेश्वर हरिचेतना नन्द जी महाराज, महामण्डलेश्वर संतोषानन्द जी महाराज ,अखाड़े के मुकामी महन्त अखाड़े व अजमेर के महन्त स्वरूप दास जी महाराज, पुष्कर के महन्त हनुमान राम जी महाराज, समस्त भ्रमणशील जमात सैकडों सन्त महात्माओ की उपस्थिति में भव्य जुलुस का आयोजन हुआ जिसमे करीब 80 ट्रेक्टरो के द्वारा जुलुस दूधाधारी चौक से प्रारम्भ होकर हर की पौडी होते हुए हरी शेवा छावनी होते हुए पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन पहुँची हरी शेवा छावनी तरफ से भव्य स्वागत किया गया



