Latest
सपा समर्थित उम्मीदवार अनीता सिंह को मिला आरी चुनाव निशान

मेजा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)।मेजा क्षेत्र का चर्चित जिलापंचायत वार्ड संख्या 67 से समाजवादी पार्टी की समर्थित उम्मीदवार श्रीमती अनीता सिंह को आरी चुनाव निशान मिला।
विदित हो कि श्रीमती अनीता सिंह सपा के कद्दावर नेता नरेन्द्र सिंह की पत्नी हैं। जिन्हे समाजवादी पार्टी ने जिलापंचायत सदस्य पद हेतु वार्ड 67 (मेजा प्रथम) से अपना उम्मीदवार बनाया है।आज ही चुनाव चिन्ह आरी मिलने के बाद समर्थकों में खुशी की लहर जग गई क्षेत्रों में सभी कार्यकर्ता नाच नारी चुनाव चिन्ह आरी का प्रदर्शन करते हुए अनीता सिंह के क्षेत्र में वोट मांगे।



