Latest

डॉ. श्रीकृष्ण जुगनू को गुरु गोरक्षनाथ सम्मान

हिंदुस्तानी एकेडमी ने की वर्ष-2020 के पुरस्कारों की घोषणा

प्रतापगढ़ के महेंद्र प्रताप सिंह को गोस्वामी तुलसीदास सम्मान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। हिंदी व उर्दू साहित्य के संरक्षित करने वाला प्रदेश का प्रमुख संस्थान हिंदुस्तानी एकेडमी ने वर्ष-2020 के पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय स्तर के शिखर सम्मान गुरु गोरक्षनाथ के लिए उदयपुर राजस्थान के डॉ. श्रीकृष्ण जुगनू को चुना गया है। जुगनू को यह पुरस्कार की पुस्तक आदिकालीन साहित्य में अवदान के लिए दिया गया है। जबकि गोस्वामी तुलसीदास सम्मान प्रतापगढ़ के महेंद्र प्रताप सिंह को उनकी पुस्तक भक्तिकालीन साहित्य में अवदान के लिए दिया गया है।
संत कबीरदास सम्मान प्रयागराज के प्रो. रामकिशोर शर्मा को उनकी पुस्तक कबीर केन्द्रित साहित्य पर अवदान के लिए दिया गया है। हिंदुस्तानी एकेडमी ने वरिष्ठ व युवा साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय व प्रादेशिक स्तर के अलग-अलग सम्मान तय किए हैं। उसके लिए नाम तय किए जाते हैं। एकेडमी के अध्यक्ष डा. उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पुरस्कार देने की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।
प्रयागराज के प्रो. रामकिशोर शर्मा को संत कबीरदास सम्मान, प्रतापगढ़ के डा. रामबोध पांडेय को भारतेंदु हरिश्चन्द्र सम्मान, कुशीनगर के डॉ. व्यासमणि त्रिपाठी को महावीर प्रसाद द्विवेदी सम्मान, प्रयागराज की डॉ. रतन कुमारी वर्मा को महादेवी वर्मा सम्मान, जालौन की डॉ. अंजना सिंह सेंगर को फिराक गोरखपुरी सम्मान, चंदौली के जयशंकर प्रसाद द्विवेदी को भिखारी ठाकुर भोजपुरी सम्मान, सुल्तानपुर के पवन कुमार सिंह को बनादास अवधी सम्मान, मथुरा के अंजीव अंजुम को कुम्भनदास ब्रजभाषा सम्मान, कानपुर की डॉ. दया दीक्षित को ईसुरी बुंदेली सम्मान, मीरजापुर के शुभम श्रीवास्तव ओम को हिंदुस्तानी एकेडमी युवा सम्मान (काव्य विधा) और चित्रकूट के अनिल कुमार निलय को हिंदुस्तानी एकेडमी युवा सम्मान (कथा विधा) दिया गया है।

Related Articles

Back to top button