सपा जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने पार्टी उम्मीदवार अनीता सिंह के समर्थन मे किया बैठक

मेजा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । मेजा छेत्र का चर्चित जिलापंचायत वार्ड संख्या 67 (मेजा प्रथम) से समाजवादी पार्टी की समर्थित उम्मीदवार श्रीमती अनीता सिंह के समर्थन मे आज सपा के जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने अखरी गाँव मे डाक्टर सुरेंद्र यादव गुड्डू के घर पर कार्यकर्ता बैठक करके पार्टी उम्मीदवार श्रीमती अनीता सिंह को भारी बहुमत से जिताने की अपील किया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने आज छेत्र के अखरी गाँव मे कार्यकर्ता बैठक करके अनीता सिंह को चुनाव जिताने के लिए कार्यकर्ताओं मे जोश भरा, कार्यकर्ताओं ने भी जिन्दाबाद के नारों से जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिवादन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव मे सपा समर्थित उम्मीदवार को भारी बहुमत से जीत दिलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मजबूत बनायें ताकि 2022 मे सपा सरकार बनाने मे आसानी हो। उन्होने सपा कार्यकर्ताओं से पुरजोर अपील किया कि एक भी वोट न घटने पाये और एक भी वोट न घटने पाये की तर्ज पर एक एक वोट अनीता सिंह के पक्ष मे डलवाने का प्रयास करें। विदित हो कि श्रीमती अनीता सिंह सपा के कद्दावर नेता नरेन्द्र सिंह की पत्नी हैं। जिन्हे समाजवादी पार्टी ने जिलापंचायत सदस्य पद हेतु वार्ड 67 (मेजा प्रथम) से अपना उम्मीदवार बनाया है। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष पप्पू यादव तथा संचालन ब्लाक अध्यक्ष संगम लाल भारतीया ने किया।
कार्यक्रम मे पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह, जिला महासचिव संदीप पटेल, ननकऊ सिंह, मुखिया यादव, मुन्ना सिंह, डाक्टर हरीशंकर यादव, भुल्लन यादव, अरविंद यादव, श्री कान्त शुक्ला, शेर बहादुर यादव, हरिश्चन्द्र यादव, आशीष यादव, चेत राम चौहान, विमल भारती, मगरू पाल, राम बाबू श्रीवास्तव, रमेश भारतीय, सुरेश भारतीय, पंकज यादव, मनीष पाल, विद्या रमण सिंह, लालजी यादव रामजस भारतीय, साधू जैसल, गौरीशंकर जैसल, मुरारी जैसल, दशरथ कुश्वाहा , रितेश यादव, जवाहिर विन्द, रमेश यादव,अनिल यादव, विकास सिंह, शिवकुमार यादव, पंकज विश्वकर्मा, सहित भारी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे।



