Latest

मदरसा बोर्ड हाइस्कूल EXAM पहले दिन मुन्ना भाई पकड़ा गया

इलाहाबाद। मेवालाल अयोध्या प्रसाद इण्टर कालेज सोरांव इलाहाबाद में हाईस्कूल की मुंशी फ़ारसी तथा मौलवी अरबी की परीक्षा प्रारम्भ हुई । परीक्षा के दौरान विद्यालय के सचल दल ने कक्ष संख्या 02 से हाईस्कूल मुंशी फ़ारसी की परीक्षा में मो.राशिद पुत्र मो.अनीस अनुक्रमांक 12104508 की जगह  परीक्षा दे रहे मुन्नाभाई कादिर पुत्र रफ़ीक़ अहमद निवासी भगवतीपुर अंधियारी पकड़ा गया। सचल दल ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि पूरी परीक्षा सीसी टी वी कैमरे की निगरानी में हो रही है और विद्यालय नकल विहीन परीक्षा कराने के प्रति संकल्पित है।

विद्यालय में मदरसा इस्लामिया सरखेलपुर अंधियारी मेंडारी के 256 परीक्षार्थियों का केंद्र गया है आज परीक्षा के प्रथम दिन 110 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button