कोरोना महामारी को देखते हुए प्रयागराज शहर के कुछ मोहल्ले को सीमांकन किया

क्षेत्र में अधिक संख्या में कोविड पॉज़िटिव व्यक्तियों के कारण सीलिंग की कार्यवाही की गयी है
( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना महामारी को देखते हुए प्रयागराज के शहर के कुछ क्षेत्रों को सीमांकन किया है ।इन क्षेत्रों में कोरोना के मरीज पाए गए हैं । इन सभी क्षेत्र में अधिक संख्या में कोविड पॉज़िटिव व्यक्तियों के कारण सीलिंग की कार्यवाही की गयी है । इसमें निम्नलिखित प्रतिबंधित रहेगा । कोई आवागमन नहीं होगा । केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही खुलेंगी । शत प्रतिशत मास्क ना लगाने पर चालान की कार्यवाही होगी।आवश्यक वस्तुओं की डीलीवरी केवल डोर टू डोर ही होगी । केवल सफ़ाई या मेडिकल या प्रशासनिक टीम को ही आवागमन की अनुमति होगी ।
१.कटरा ,२.ममफोर्ड्गंज,३.मधवापुर,४.मलाक राज ,५.लूकर गंज ६.झूलेलाल नगर ,७.प्रीतम नगर ८.हाशिमपुररोड । यदि इन क्षेत्रों में अगले १४ दिन तक कोई पॉज़िटिव नहीं आना चाहिए।



