Latest

कुंभ का विसर्जन करने वाले अखाड़ों को चैत्र पूर्णिमा के स्नान में अपने साथ शामिल नहीं होने देंगे- महंत राजेंद्र दास

(अनुराग शुक्ला) हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार)। बै रागी अखाड़ों ने घोषणा की है कि कुंभ समाप्ति की घोषणा करने वाले, कुंभ का विसर्जन करने वाले अखाड़ों को वह चैत्र पूर्णिमा के स्नान में अपने साथ शामिल नहीं होने देंगे।

उनका कहना है कि यह स्नान केवल सात अखाड़े ही करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कुंभ समाप्ति की घोषणा करने वाले अखाड़ों ने चैत्र पूर्णिमा स्नान की कोशिश की तो आंदोलन किया जाएगा। इसको लेकर उन्होंने कुंभ मेला आइजी संजय गुंज्याल को बैरागी कैंप क्षेत्र में बुलाकर इससे अवगत करा दिया है।

साथ ही उनसे इसके मुताबिक ही चैत्र पूर्णिमा स्नान की व्यवस्था बनाने की मांग की गई है। बैरागी कैंप क्षेत्र में बुधवार को बैरागी अणियों की ओर से पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान निर्मोही अणि के अध्यक्ष श्री महंत राजेंद्र दास और निर्वाणी अणि के सचिव श्रीमहंत गौरी शंकर दास ने कहा कि जब जूना अग्नि, आह्वान निरंजनी, आनंद और अटल अखाड़े ने अपने-अपने कुंभ समाप्ति की घोषणा कर दी है।

साथ ही कुंभ का विसर्जन कर दिया तो अब उनका चैत्र पूर्णिमा के स्नान से क्या लेना-देना। उन्होंने महानिर्वाणी अखाड़े की प्रशंसा करते हुए कहा कि अखाड़े के पदाधिकारियों ने इस मामले में उचित फैसला लिया है और वह चैत्र पूर्णिमा के स्नान में उनके साथ शामिल होता है तो उसका स्वागत करते हैं।

Related Articles

Back to top button