Latest

होम आइसोलेशन के मरीजों को मिलेगा निःशुल्क शुद्ध व पौष्टिक आहार

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । कोविड जैसी राष्ट्रीय आपदा के समय पूरे समाज का यह दायित्व होता है कि जिससे जो बन पड़े अपनी और एक-दूसरे की मदद करें। राष्ट्रीय आपदाओं का हल समूचा राष्ट्र मिलकर ही निकाल सकता है।

नन्दी सेवा संस्थान ने की सराहनीय पहल

किसी एक संस्था या किसी व्यक्ति या किसी सरकार का अकेला दायित्व नहीं हो सकता। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए
संकट के इस समय में नंदी सेवा संस्थान ने ऐसे प्रयागराजवासियों के लिए पहल की है, जो संक्रमित हैं और डॉक्टर्स की निगरानी में होम आइसोलेशन में हैं। ऐसे संक्रमितों के लिए संस्थान भोजन का प्रबन्ध करेगा, जिनके यहाँ भोजन पकाने की व्यवस्था नहीं हो पा रही है वहाँ भोजन घर तक नन्दी सेवा संस्थान के वालेंटियर्स पहुंचायेंगे।
भोजन प्राप्त करने के लिए लोगों को अपनी आरटीपीसीआर, एंटीजन या एचआरसीटी रिपोर्ट, संक्रमित सदस्यों की संख्या, मोबाइल नंबर व घर का पता मोबाइल नम्बर 9936667701 पर व्हाट्सएप करना होगा। दोपहर के भोजन के लिए सुबह 10 बजे तक और रात के भोजन के लिए अपराहन 3 बजे तक बुकिंग होगी।

Related Articles

Back to top button