मास्क चेकिंग के नाम पर पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापारियों के दुकानों पर अभद्रता- लालू मित्तल

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल/सर्व यूवा उद्योग व्यापार मंडल/प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन फुटकर की करोना के संबंध में होने वाली टेली कांफ्रेंस की मीटिंग में जो मुख्य बाते निकल कर आई उसको प्रदेश मंत्री सुशांत केसरवानी और महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल ने बताया की
मास्क चेकिंग के नाम पर पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापारियों के दुकानों पर अभद्रता करते हुए जबरन व्यापारियों से हस्ताक्षर करा कर तमाम धाराओं मैं मुकदमा पंजीकृत करा कर शहर के तमाम व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है।
व्यापारी नेताओं द्वारा मुख्य अधिकारी का फोन ना उठना भी रोष का विषय ।
संरक्षक राजीव कृष्ण श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा की पुलिस की नीति और नीयत ठीक नहीं लग रही है .lव्यापारी समाज ही शासन और प्रशासन की नजरों में दोषी हैl लालू मित्तल ने कहा,अभी प्रदेश सरकार द्वारा शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन बंदी का ऐलान किया गया है।
इसको दृष्टिगत दवा का फुटकर व्यापारी जो कि ग्रामीण क्षेत्रों से भी आता है और देर रात तक दुकान खोल कर अपनी सेवाएं नगर को दे रहा है उसके लिए किसी भी प्रकार की पास की व्यवस्था नहीं की गई है । तथा पुलिस के द्वारा चालान करा दिया जा रहा है। अपमानित किया जा रहा है । यह बताने पर भी कि वह दवा का फुटकर व्यापारी है। इसको तत्काल संज्ञान में लें अन्यथा दवा सप्लाई की चेन टूट सकती है और व्यापारी का मनोबल भी। महामंत्री अनुप वर्मा के द्वारा यह बताया गया कि हमारी संगठन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल शासन और प्रशासन की खुलकर मदद कर रहे है कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने की बात कर रही है मगर पुलिस प्रशासन है कि कहता कुछ और करता कुछ है बातों से यही प्रतीत होता है। संगठन के तमाम पदाधिकारियों के साथ आनंदजी टंडन ने कहा कि पुलिस प्रशासन सरकार के किए कराए पर पानी फेरने का काम कर रही है।
अगर पुलिस अपनी हरकतों से बाज नहीं आई तो संगठन आगे की रणनीति जैसे तमाम प्रकार के व्यवस्थाओं पर विचार करेगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।आज भी स्वरूप रानी और अन्य हॉस्पिटल में सुविधाएं नहीं बढ़ी है। Rtpcr किट सहर में खत्म हो गई है ।जिससे जांच प्रभावित हो रही है। कई गेस्ट हाउस को क्वारेंटाइन सेंटर के नाम पे ले लिया गया है ।लेकीन वहां आज तक कोई रुकने नही आया है अब जब को सहालग शुरू हो रहा है और सरकार द्धारा कुछ प्रतिबंधों के साथ शादी करने की छूट दीया गया है ऐसे में उक्त गेस्ट हाउस से क्वारेंटाईन सेंटर हटाए जाए साथ ही साथ किसी भी मुख्य अधिकारी का फोन ना उठना भी रोष का विषय है। इन बातो को तत्काल सरकार और उच्च अधिकारियों को संज्ञान में लेना चाहिए। आज की बैठक का संचालन चौक अध्यक्ष मुसाब खान ने किया। बैठक में मुख्य रूप से हरेंद्र सिंह लाली सरदार, मनीषकुमारगुप्ता, नीरज जयसवाल, अमित सिंह., निखिल पांडे.,मोहम्मद सेफ. अंजनी केसरवानी. रवि बंसल. मोहम्मद आसिफ. बृजेश चौरसिया. अन्नू केसरवानी. काके भाई. अभिषेक केशरवानी. सुभाष सोनी. रवि गुप्ता के साथ तमाम गंगापार जमुना पार के पदाधिकारी मौजूद थे।


