आराध्य देव और गंगा पूजन के बाद सभी 13 अखाड़ों का शाही स्नान संपन्न हो गया

30 हजार श्रद्धालुओं ने स्नान किया। स्नान करने वाले ज्यादातर श्रद्धालु स्थानीय।
आराध्य देव और गंगा पूजन के बाद सभी 13 अखाड़ों का शाही स्नान संपन्न हो गया।
( अनुराग शुक्ला )
हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )। आम श्रद्धालुओं के बाद सबसे पहले पंचायती अखाड़ा निरंजनी के संतों ने स्नान किया। आराध्य देव भगवान कार्तिकेय और मां गंगा की पूजा अर्चना के बाद संतों ने गंगा में डुबकी लगई। इसके बाद संत लौट गए। संतों ने शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए स्नान किया। वहीं, इसके बाद पंचदशनाम जूना अखाड़ा, पंच अग्नि, आह्वान अखाड़ा के संत हरकी पैड़ी पहुंचे और आराध्य देव और गंगा पूजन के बाद शाही स्नान शुरू किया। दोपहर तक सभी 13 अखाड़ों का शाही स्नान संपन्न हो गया। हरिद्वार मेला पुलिस से जारी आंकड़ों के अनुसार, दोपहर तक करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने स्नान किया। स्नान करने वाले ज्यादातर श्रद्धालु स्थानीय थे।
*सभी पुलिसकर्मी फेस शील्ड और डबल मास्क लगा कर ड्यूटी कर रहे*
हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )। आईजी कुंभ के निर्देश के बाद आज सभी पुलिसकर्मी फेस शील्ड और डबल मास्क लगा कर ड्यूटी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्योंकि कोरोना के नए वेरिएंट के हवा से भी फैलने के बारे में सुना गया है, इसलिए ड्यूटी के दौरान पूरी सावधानी बरती जा रही है। भीड़ के इस बार कम आने की संभावना है। इसलिए स्थानीय लोगों पर अनावश्यक रूप से कोई प्रतिबंध न लगाया जाए।
पुरस्कृत होंगे पुलिसकर्मी
हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )। कुंभ मेला में बेहतर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए आईजी ने प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह पुलिसकर्मियों का नाम व उसके गुड़वर्क की सूची बनाकर उनके कार्यालय में भिजवा दें। इसके साथ ही यदि जवान को स्वास्थ्य सबंधी कोई दिक्कत हो तो उसकी ड्यूटी न लगाई जाए।

