कोविड मरीजों को ऑक्सीजन पहुँचा रही कांग्रेस हेल्प डेस्क

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना काल में कांग्रेस लोगों की मदद के लिए हेल्प डेस्क केंद्र की शुरुवात की है। जिला की ओर से इसके तहत किसी भी व्यक्ति या परिवार को जो कोरोना संक्रमण से जूझ रहें हैं, उसकी मदद की जारही है। यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रदेश के सभी पार्टी नेताओं को इस काम मे लगा रखा है। शहर में स्थापित किए गये हेल्प डेस्क में प्रतिदिन लोग फोन कर के मदद ले रहे हैं। शुक्रवार को हेल्प डेस्क के सदस्य मुकुन्द तिवारी और हसीब अहमद की ओर से 16 कोविड पॉजिटिव मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर पहुँचाकर उनकी सहायता की। कीटगंज की कोरोना पीड़ित महिला को पिछले कई दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। घर पर उपचार करा रही शहजादी बेगम को डॉक्टरों ने ऑक्सीजन लेने को कहा लेकिन परिवार को कहीं से भी सिलेंडर उपलब्ध ना हो पाया। महिला के परिवार के सदस्य सलमान ने कांग्रेस हेल्प डेस्क पर फोन कर के मदद करने की गुहार लगाई। देर शाम पार्टी नेताओं की ओर से कोविड पॉजिटिव महिला के घर ऑक्सीजन सिलेंडर पहुँचाया गया। प्रदेश सचिव मुकुन्द तिवारी ने बताया कि मरीजो की सहायता के लिये कांग्रेस हेल्प डेस्क प्रतिबद्ध है। वहीं जिला कांग्रेस प्रवक्ता हसीब अहमद का कहना था कि कोविड के मरीजों को जल्द भी भोजन पहुँचाने का कार्य शुरू किया जायेगा।



