कोरोना से आज 25 की मौत 1389 संक्रमित मिले

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शुक्रवार को जिले में कोरोना के 1389 संक्रमित मरीज आये। 24 घंटे में 25 लोगों को इस वैश्विक महामारी के कारण जान गवानी पड़ी। जिले में अलग अलग स्थानों पर शुक्रवार को 15599 लोगों की कोरोना जाँच की गई। कोरोना से स्वस्थ हुए 2210 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। 45 लोगों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया । तो 2163 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। जिले में अब तक कुल 47939 कोरोना मरीजों का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को भी इस महामारी के चलते 25 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी । आज 1389 लोग संक्रमित पाए गए थे। जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। बीते कई दिनों से जिले मे कोरोना मरीजों की संख्या दो हजार के पार आ रही थी ।जो अब कुछ कम होने लगा है। जहां संक्रमितओं की संख्या कम हो रही है वही मृतकों की संख्या बढ़ रही है जो चिंता का विषय बना हुआ है।


