Latest

सैंड आर्ट के जरिए मीडिया वालों के जज्बे को सलाम

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद विश्वविद्यालय दृश्य कला विभाग मास्टर ऑफ फाइन आर्ट के छात्र अजय कुमार गुप्ता मनोज कुमार एवं बादल द्वारा बनाया गया अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर सैंड आर्ट ।मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। इसी से मीडिया के महत्त्व का अंदाजा लगाया जा सकता है।समाज में मीडिया की भूमिका संवादवहन की होती है।वह समाज के विभिन्न वर्गों, सत्ता केन्द्रों,व्यक्तियों और संस्थाओं के बीच पुल का कार्य करता है।
आधुनिक युग में मीडिया का सामान्य अर्थ समाचार-पत्र, पत्रिकाओं, टेलीविज़न, रेडियो, इंटरनेट आदि से लिया जाता है।किसी भी देश की उन्नति व प्रगति में मीडिया का बहुत बड़ा योगदान होता है।अगर मैं कहूँ कि मीडिया समाज का निर्माण व पुनर्निर्माण करता है, तो यह गलत नहीं होगा। इतिहास में ऐसे अनगिनत उदाहरण भरे पड़े हैं । जब मीडिया की शक्ति को पहचानते हुए लोगों ने उसका उपयोग लोक परिवर्तन के भरोसेमंद हथियार के रूप में किया है। अंग्रेज़ों की दासता से सिसकते भारतीयों में देश- भक्ति व उत्साह भरने में मीडिया का बड़ा योगदान था। पर आज करोना संक्रमण अपने भारत पर पूरी तरीके से पैर पसार रही है और मीडिया अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को जागरुक करने में पीछे नहीं हट रही। कोरोना काल में मीडिया की भूमिका काबिले तारीफ है। आपके सहयोग व साथ से ही आज लोगों को कोरोना के प्रति सजग व जागरूक करने में जिला प्रशासन और समाज को सुविधा हुई है। मीडिया की भूमिका हमारे समाज में पूर्व से ही है। और इसकी अहमियत को हम सभी मानते व समझते हैं।

Related Articles

Back to top button