Latest

शहर पश्चिमी के लोगों ने जिलाधिकारी से सरकारी वैक्सीन सेन्टर बनाने की मांग

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर पश्चिमी की जनता ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है ,कि प्रयागराज शहर पश्चिमी क्षेत्र में चौफटका से बमरौली के बीच कोई भी सरकारी वैक्सिनेशन सेन्टर नहीं है , जिलाधिकारी महोदय जिसे इस क्षेंत्र कि एक बहुत बड़ी आबादी टीकाकरण से वंचित रह जा रहीं हैं , इस क्षेत्र में कई छोटी एवं मलिन बस्तियां भी है। जहां के लोग आनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे वह आर्थिक रूप से भी इतने सक्षम नहीं है कि और ना ही उपलब्ध वैक्सिनेशन सेन्टर तक जाने के लिए उनके पास साधन है , कोरोना कर्फ्यू के दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी बन्द चल रहें हैं , अतः जिलाधिकारी से निवेदन है कि मुख्य मार्ग से लगा हुआ , चौफटका से बमरौली के बीच कोई भी उपयुक्त स्थान का चयन एक अस्थाई सरकारी वैक्सिनेशन सेन्टर स्थापित कराने की कृपा करें , जिससे इस क्षेत्र की जनता भी सरकार के इस अभियान का लाभ उठा सकें और कोरोना वायरस जैसे महामारी संक्रमण चेन की अपनी अहम भूमिका निभा सके । आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है उक्त विषय मेंइस विषय गंभीरता से विचार कर इस क्रम उचित दिशानिर्देश जारी करने कृपा करें ।

Related Articles

Back to top button