Latest

दुकानदार का कोविड गाइडलाइन उल्‍लंघन पर 10 हजार रुपये का चालान

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज में कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन पर प्रयागराज में पहली बार 10 हजार का चालान काटा गया। कोरोना नियमों की अनदेखी करना एक दुकानदार को बहुत भारी पड़ गया। धूमनगंज पुलिस ने फुटवियर की दुकान खोलकर भीड़ जुटाने पर 10 हजार रुपये का चालान काटते हुए शमन शुल्क वसूल किया। साथ ही दुकान को बंद करा दिया। जिले में पहली बार ऐसी कार्रवाई हुई है। इसके बावजूद लोग चेत नहीं रहे हैं।

इस्पेक्टर धूमनगंज अनुपम शर्मा ने बताया कि कोरोना कफ्र्यू के दौरान केवल आवश्यक वस्तु, राशन और किराना दुकान खोलने की ही सशर्त अनुमति दी गई है। इसके बावजूद मुंडेरा स्थित कुमार शूज के नाम से फुटवियर की दुकान खोली गई थी। दो दिन पहले दुकानदार आशीष केशरवानी से मास्क न लगाने पर एक हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया था। साथ ही दोबारा नियम का उल्लंघन न करने की हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद दुकान खुली थी और वहां भी ग्राहकों की भीड़ भी लगी थी। तब दुकानदार से 10 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूल करते हुए वैधानिक कार्रवाई की गई।

हालांकि धूमनगंज के अलावा खुल्दाबाद, करेली, शाहगंज, कोतवाली, कर्नलगंज और सिविल लाइंस समेत कई थाना क्षेत्र में कपड़ा, फुटवियर व अन्य वस्तुओं की दुकानें खुली थीं। पुलिस ने कुछ पर कार्रवाई की तो कुछ को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button