Latest

क्राइम ब्रांच टीम ने की बड़ी कार्रवाई वसूली करने वाले गिरोह का किया गया भंडाफोड़

( अनुराग शुक्ला ) बारा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर जनपद की क्राइम ब्रांच टीम द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई ।यमुनापार के थाना बारा अंतर्गत गन्ने टोल प्लाजा पर अवैध वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 8 आरोपी नागेंद्र सिंह मनोज कुमार, संतराम,शिवकुमार धीरेंद्र ,छगुर , शिवम ,मगन को किया गया गिरफ्तार । आरोपियों के पास से 09 मोबाइल व अवैध वसूली के चौबीस हजार रुपये बरामद किये गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीआईजी एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व सीओ बाराअवधेश कुमार शुक्ला के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत इंस्पेक्टर बारा को अवैध वसूली की शिकायत मिल रही थी । जिस को संज्ञान में लेते हुए बारा पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने कल देर रात टोल प्लाजा पर दबिश डालकर आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की । वहीं इस कार्रवाई में यसओजी टीम के साथ उ०नि०शैलेंद्र यादव शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button