Latest

कोई गरीब व्यक्ति भूखा न सोने पाए इसका ध्यान हमें रखना है- गणेश केसरवानी, भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक संपन्न हुई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा अनुसूचित मोर्चा की वर्चुअल बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस संक्रमण के दौर में सबसे ज्यादा अगर किसी को जीवन जीने के लिए अगर लड़ना पड़ रहा है तो वह है बस्तियों में रहने वाले हमारे कमजोर निर्बल वर्ग के लोग हैं ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं प्रदेश की सरकार के द्वारा जो भी सुविधाएं आई हैं उन तक हमें पहुंचाने का कार्य करना है उन्होंने आगे कहा कि राशन कार्ड के माध्यम से उन्हें निशुल्क खाद्यान्न सामग्री और इन्हीं वर्गों में से ज्यादातर लोग रेहडी पटरी का व्यापार करते हैं उनको ₹1000 मुहैया कराने का काम भी हमें करना है और आगे उन्होंने कहा कि कोई गरीब व्यक्ति भूखा ना सोने पाए इसका ध्यान हमें रखना है इसके लिए हमें उन परिवारों को चिन्हित करना है जिन लोगों का राशन कार्ड नहीं बना है जिनके कारण सरकार की सुविधा नहीं प्राप्त हो रही है ऐसे लोगों को भोजन का पैकेट भी कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए पहुंचाने का कार्य करें और बस्ती में रहने वाले लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करें

बैठक के प्रभारी कुंज बिहारी मिश्रा जी रहे एवं अध्यक्षता कविराज जी ने की एवं संचालन हिमांशु गौतम जी ने किया
बैठक में मुख्य रूप से कुंज बिहारी मिश्रा राजेश केसरवानी राजेश कुमार सोनकर बाबा कनौजिया सरोज जी यश विक्रम त्रिपाठी ज्वाला जैसल संस्कार सिन्हा सहित अनुसूचित मोर्चा के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button