Latest

इविवि: 23 साल के बाद 100 कर्मचारी पदोन्नत, आने वाले समय में कर्मचारी भर्ती का रास्‍ता भी साफ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के 100 कर्मचारियों को कोरोना वायरस के संक्रमण काल में पदोन्‍नति मिली है। वर्ष 1998 में नियुक्ति के बाद पहली बार गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को यह तोहफा मिला है। इसी के साथ इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय में कर्मचारी भर्ती का रास्ता भी साफ हो गया। कुलपति के एजेंडे में गैर शिक्षक वर्ग के कर्मचारियों के प्रमोशन का मुद्दा था। कुलपति प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में लगातार ऑनलाइन बैठक में अहम फैसले लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के लंबित पड़े पदोन्‍नति के आदेश निर्गत कर दिए गए हैं। विश्‍वविद्यालय की जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर जया कपूर ने बताया कि जब कुलपति ने नवंबर में कार्यभार ग्रहण किया था तो उनके एजेंडे में सबसे ऊपर जो बातें थीं, उसमें गैर शिक्षक वर्ग के कर्मचारियों के प्रमोशन और नियुक्तियों का मुद्दा प्रमुख बिंदु था। इस मुद्दे को पिछले 23 वर्षों से विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। इस वजह से गैर शिक्षक वर्ग के कर्मचारियों का पिछले दो दशक से ज्यादा समय से कोई भी प्रमोशन नहीं हुआ था। कुलपति प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव के निर्देशन में इस मुद्दे पर काम शुरू हुआ। उन्होंने एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया जिसमें कई सीनियर टीचर एवं अधिकारी शामिल थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button