Latest

यूपीएसएसएससी पीईटी के लिए आवेदन शुरू, 21 जून तक upsssc.gov.in पर करें आवेदन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में समूह ग (ग्रुप सी) के पदों पर भर्ती दो लेवल भर्ती प्रक्रिया के हिसाब आयोजित की जाएगी। इसके लिए पिछले साल 20 नवंबर को सरकार ने आदेश दिए। इसके अनुपालन में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSSC) प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2021 के लिए आज नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार आज से आवेदन कर सकते हैं। पीईटी के लिए उम्मीदवार आज से आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। पीईटी के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 जून 2021 है। एप्लीकेशन फॉर्म में कोई शुधार करना हो तो उसके लिए 28 जून को करेक्शन विंडो खोली जाएगी।

Related Articles

Back to top button