जनहित में महापौर गृहकर और जलकर माफ करें- चौ0 जितेन्द्र नाथ सिंह
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । पूर्व महापौर एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी जितेन्द्र नाथ सिंह ने महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी से आग्रह किया है कि महामारी से परेशान शहरियों का 50% गृहकरऔर जलकर माफ किया जाय । कांग्रेसजनों की वर्चुअल बैठक में उन्होंने महापौर द्वारा कोरोना को देखते 31 जुलाई तक 10% छूट को हास्यास्पद बताते कहा कि यह छूट हमेशा से चली आ रही है । बताया कि आपदा से दो वित्तीय वर्षो में लोगों का व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ है । बंद व्यवसायिक संस्थानों को हजारों करोड़ की क्षति हुई है । स्ववित्त पोषित स्कूल- कालेज , होटल रैस्टोरेंट, मोल,गेस्ट हाउस, शादी घर व अन्य कारोबारियों को व्यवसायिक गृहकर , जलकर व बिजली के बिलों के भुगतान से कमर टूट गई है ।उनहोंने कहा कि नगर निगम अधिनियम में महापौर को यह अधिकार है कि वह सदन की प्रत्याशा में छूट का आदेश पारित कर सकती हैं जिसे सदन अनुमोदित कर देता है । उन्होंने निर्वाचित एवं नामित पार्षदों से भी अपील की है कि जनहित में अपने अधिकारों का उपयोग कर 2020 से 22 के दो वित्तीय वर्षो के गृह और जलकर नियमतः माफ कराने का आदेश पारित करायें । किशोर वार्ष्णेय, तस्लीमउददीन, फुजैल हाशमी, मनीष मिश्रा, अजय श्रीवास्तव , हरकेश त्रिपाठी, परवेज सिद्दीकी, अनिल श्रीवास्तव, डा0 सत्या पांडेय, मो0 असलम, डा0 प्रवीण चरण, नयन कुशवाहा, अजय मिश्रा, राजेन्द्र जायसवाल, केशव पासी आदि थे ।




