युवती को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने वाला वाँछित अपराधी पुलिस के गिरफ्त में
शंकरगढ़,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। युवती को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने का वाँछित अपराधी लगातार प्रयास के बाद आज स्थानीय पुलिस द्वारा दबोच लिया गया।पुलिस उप महानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा महिलाओ से जुड़े अपराध को गंभीरता से लेने तथा सम्बन्धित अपराधीयो की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु दिए गये आदेश पर क्षेत्राधीकारी बारा अवधेश कुमार शुक्ला के कुशल नेतृत्व में यमुनापार के तेजतर्राक शंकरगढ थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने ताबड़तोड़ दबिश देकर करीब एक वर्ष से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी राम सिंह पटेल पुत्र राम सुमेर नि० सहिगढ़ तुंरगवा चित्रकूट उम्र 20 वर्ष को आज टकटई हाट स्पॉट ढाबा से गिरफ्तार किया गया।उल्लेखनिय है कि 28 मई 2020 को पीड़ित द्वारा दी गयी तहरीर पर राम सिंह के विरुद्ध उसके पुत्री के साथ इस घिनौने अपराध के सम्बन्ध में सम्बन्धित मुकदमा 418/2020 धारा 376अन्य कई धाराओं पंजीकृत कराया गया था।जिसके बाद आरोपी की तलाश व पकड़ने में स्थानीय पुलिस लगी हुई थी।परिणाम स्वरूप हिरासत में लिया गया। हाथ आये आरोपी को थाना पर लाया गया जहा आगे की कार्यवाही की जा रही है।


