चाचा ने अपने ही भतीजियों को चाकुओ से किया हमला
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। थाना खुल्दाबाद चकनिरतुल का है जहां मकान के विवाद को लेकर कई बार इस तरह का विवाद होता चला आ रहा है। लेकिन आज दिनांक 31 मई 2021 को दोनों बहनें छत पर गेहूं फैला रही थी तभी चाचा ने किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई औए बात इतनी बढ़ गई कि चाचा ने भतीजियों पर चाकुओ से हमला कर दिया। और अपने आप को बचाने कब लिए दोनों बहनों ने चाकू को पकड़ लिया जिससे दोनों के हांथ लहूलुहान हो गए।
प्राची और रुपाली शर्मा पहुंची महिला थाने में प्राची शर्मा ने बताया कि मेरे चाचा घर मे रहते है और मकान कब्जे को लेकर हमेसा लड़ाई करते है। बेटियों के पिता अपना छोटा से पेंटिंग प्रेस चलाते हैं जिससे हमारे घर का गुजर-बसर होता है हमारे पिता अक्सर बीमार रहते हैं ।
प्राची शर्मा ने ये भी बताया कि जब हमारे ऊपर जानलेवा हमला हुवा तो हम लोगों ने कहा मैं थाने जा रही हूँ। इतना सुनते ही चाची ने अपना सर फोड़ लिया।
दोनों बच्चिय जब थाना खुल्दाबाद गई तो वहां उनकी किसी ने नही सुनी तो भाग कर सिविल लाइन्स महिला थाना पहुंच गई। जब महिला थाना ने पूछा कि कहा कि मामला है तो दोनों लड़कियों ने बताया थाना खुल्दाबाद का है तब थाना खुल्दाबाद महिला थाने आ के दोनों को थाना खुल्दाबाद ले गई।




