Latest
एसआई भर्ती 2019 में पेपर टू के लिए 5954 सफल
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ (सीएपीएफ) में सब इंस्पेक्टर और सीआईएसएफ में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2019 के तहत पीईटी/पीएसटी के परिणाम घोषित कर दिए हैं। कुल 5954 (5446 पुरुष व 508 महिला) उम्मीदवारों को पेपर 2 के लिए सफल घोषित किया गया है। पेपर 2 परीक्षा के आयोजन के संबंध में उचित समय पर घोषणा की जाएगी।
जिन उम्मीदवारों ने पीईटी/पीएसटी में हिस्सा लिया था, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षा की तिथि और एडमिट कार्ड जारी होने से संबंधित सूचनाओं के लिए अभ्यर्थयों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहने की सलाह दी गई है। पेपर वन का परिणाम 14 फरवरी 202 को घोषित किया गया था जिसमें 45923 अभ्यर्थी सफल हुए थे।


