Latest

अनाथ हुए बच्चों के सहयोग में आगे आए भाजपा कार्यकर्ता – गणेश केसरवानी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की वर्चुअल बैठक जिला संयोजक श्री संजय श्रीवास्तव के संयोजन में सम्पन्न हुई इस बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने संगनात्मक योजना एवं क्रियान्वयन की चर्चा और कोरोना काल खंड में भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण जो परिवार पीड़ित हुए हैं और जो बच्चे अनाथ हो गए हैं ऐसे पीड़ित परिवार और अनाथ हुए बच्चों के सहयोग के लिए भाजपा कार्यकर्ता आगे आए और उनके परिजनों से मिलकर उनका सहयोग करें। बैठक में मुख्य रूप से राजेश केसरवानी यश विक्रम त्रिपाठी अरुण श्रीवास्तव दीपक श्रीवास्तव डॉ विशाल मानिक भट्टाचार्य मानसी श्रीवास्तव मुकेश गुप्ता प्रदीप श्रीवास्तव प्रदीप तिवारी राजीव खत्री राकेश यादव अनिल कुमार दुबे भानु प्रकाश त्रिपाठी प्रितपल कौर वेद प्रकाश पांडे आदि रहे।

Related Articles

Back to top button