इलाहाबाद समाचार

सेतु निगम के द्वारा शहर में कराऐं जा रहे कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

इलाहाबाद। जिलाधिकारी सुहास एल0वाई0 ने आज उ0प्र0 सेतु निगम के द्वारा शहर में कराये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इसमें एस0डी0एम सदर के साथ सेतु निगम के अधिकारी एवं अधिशाषी अभियंता मौजूद थे।

जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम हाईकोर्ट के पास चल रहे आरओबी के निर्माण कार्य की प्रगति को देखा तथा निर्माण की गुणवत्ता भी चेक किया। उन्होंने कार्यों में और तेजी लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने इसके बाद पानी टंकी, चैफटका और बमरौली होते हुए बेगम बाजार में चल रहे कार्र्यों का भी निरीक्षण किया।

 

उन्होंने कराये जा रहे निर्माण कार्यों का नक्शा देखकर उसकों और चैड़ीकरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने साथ-साथ सर्विस रोड और एन0एच00आई0 द्वारा कराये जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने जनता की जमीन का अतिक्रमण हो रहा है उसके मुआवजे का भी संज्ञान लिया तथा सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित भी किया कि इनकों समय से भुगतान किया जायें। जिलाधिकारी द्वारा चल रहे कार्यों का बड़ी गहनता से और समय पर पूरा करनें का निर्देश दिया तथा उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार कोई समझौता नहीं किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button