देश

किसान संवाद यात्रा दूसरे दिन मेजा विधानसभा के बंधवा गांव पहुंची

यात्रा का ग्रामीणों ने अति  गर्मजोशी से स्वागत किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। किसान संवाद यात्रा के दूसरे दिन आज प्रयागराज मेजा विधानसभा के बंधवा गांव में पहुंची। यात्रा का ग्रामीणों ने अति  गर्मजोशी से स्वागत किया।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुशील तिवारी जी ने कहा कि मोदी और योगी की सरकार का विरोध अति आवश्यक है। उनके हर कार्य गरीब जनता के विरोध से होता है
पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों से किसानों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। 30/लीटर लागत का तेल को ₹100 प्रति लीटर बेचा जा रहा है।
पूर्व पीसीसी व वरिष्ठ कांग्रेसी अरुण चौरसिया ने कहा कि  किसान बॉर्डर पर बैठे हुए हैं। उन किसानों को बॉर्डर पर बैठे हुए लगभग 7 महीने  होने जा रहे हैं लेकिन हठधर्मिता और पूंजीपति प्रेम के कारण अभी तक न तो किसान के तीन काले कानूनों को निरस्त किया गया और नहीं नहीं एमएसपी की गारंटी वाला कानून बनाया गया जिला किसान कांग्रेस यमुना पार के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि किसान सम्मान यात्रा के दौरान मेजा में ग्रामीणों का सहयोग और समर्थन प्राप्त हो रहा है। निश्चित तौर पर यह कांग्रेस पार्टी के लिए सुखद है । 2022 के चुनाव में कांग्रेस एक मजबूत ताकत के रूप में उभरेगी। उक्त यात्रा में जगह जगह पर ग्रामीणों को मास्क और सेनीटाइजर वितरित किया गया व ग्रामीणों को कोविड-19 के  वेक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित भी किया गया।

किसान संवाद यात्रा में उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुशील तिवारी जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस यमुना पार जितेंद्र कुमार राय पूर्व पीसीसीअरुण चौरसिया, ग्राम प्रधान अनिल कुमार पटेल, अवनीश उपाध्याय,अंकित कुमार,पवन मिश्र,जगदीश पांडेय,समर बहादुर पटेल आदि बहुत से ग्रामीण उपस्थित रहे!

Related Articles

Back to top button