नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में नगर के 38 वार्डो में निकली कार्यकर्ताओं की टोली

( सुमित पांडेय ) विंध्याचल (अनुराग दर्शन समाचार )। मिर्ज़ापुर नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने रविवार की अलसुबह जागरूकता अभियान के तहत पुरानी दशमी वार्ड पहुँचे।जहा हर घर दस्तक दे कर लोगो को हैंडबिल बांट कर वैक्सीन लगवाने के लिये लोगो से अपील भी की।पिछले रविवार को भी सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ के निर्देश पर पालिकाध्यक्ष रविवार सुबह लोगो को टीकाकरण के प्रति प्रेरित करने के लिये सड़को पर उतरे थे।
हैंडबिल देकर वैक्सीन लगवाने की अपील
रविवार की सुबह पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल के निवेदन पर समस्त 38 वार्डो में सभासदों नामित सभासदों, बूथ प्रमुखों वार्ड प्रभारियों के नेतृत्व में घर-घर पहुँचकर लोगो को हैंडबिल बांट कर टीकाकरण में भाग लेने की अपील की।नपाध्यक्ष ने कहा कि वैक्सीन केंद्रों में 45 वर्ष से अधिक उम्र वालो की संख्या कम आ रही है।इसीलिए लगातर जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जा रहा है।वैक्सीन एकदम सुरक्षित है,लोगो के मन मे किसी प्रकार का संशय नही होना चाहिये। वैक्सीन कई वैज्ञानिक परीक्षणो के बाद ही आम जनता को लगाया जा रहा है।कोरोना वायरस को हराने के लिये वैक्सीन ही एकमात्र उपाय है।नगर में 6 केन्द्रो पर वैक्सीन लगाने का कार्य हो रहा है।इसीलिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुँच कर वैक्सीन अवश्य लगवाये और अपने और पूरे परिवार को इस वायरस से बचाये।इस मौके पर हुकुमचंद मौर्या, पवन यादव,अतुल गुप्ता,सूरज सोनकर,पप्पू मौर्या, हरिशंकर प्रजापति,अनिल भारतीय, योगेंद्र मौर्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



