Latest

आई.जी. रेंज प्रयागराज के.पी.सिंह जी से मिले व्यापारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रयाग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रयागराज के आई .जी. रेंज के.पी.सिंह से उनके कार्यालय पर मुलाक़ात किया। इस बैठक में प्रयागराज के एस.पी. ट्रैफ़िक अखिलेश बधौरिया भी उपस्थित थे। इस बैठक में व्यापारियों ने शहर के बाहर से आने वाले बड़ी गाड़ियों जिसमें व्यापारियों का माल आता हैं उसके सम्बंधित समस्याओं के बारे में अवगत कराया। हफ़्ते में दो दिन लाक्डाउन व रात्रि कर्फ़्यू होने के कारण व्यापारियों के दुकान के माल की गाड़ियों का शहर में प्रवेश होने में व लोडिंग-अनलोडिंग में काफ़ी समस्याएँ आ रही हैं जिससे व्यापारी अपनी दुकान पर ग्राहक को माल उपलब्ध नही करा पा रहें हैं। आईजी रेंज के.पी. सिंह जी ने सभी समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए आश्वासन दिया की भविष्य में इस तरह की समस्या व्यापारियों को नही होगी व उन्होंने एस०पी० ट्रैफ़िक को भी अवगत कराया कि अनावश्यक किसी भी व्यापारी की गाड़ी को ना रोका जाए जिससे की शहर का व्यवसाय सूचारु रूप से चल सकें।

Related Articles

Back to top button