Latest

जिस विश्वास के साथ जनता ने हमे सत्ता सौपीं उसे टूटनें नही देगें-डिप्टी सीएम

सर्किट हाऊस मे उपमुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई विकास योजनाओं की बौछार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। फोरम का उचित उपयोग करें कार्यकर्ता 25 वर्षो तक अभी भाजपा की सरकार रहेगीं जो जिलापंचायत सदस्य नही बना वह आगे विधायक या एमएलसी बन सकता है यह भाजपा है। जीवन और जीविका बचाने के लिए सरकार कटिबद्ध है। प्रदेश मे एतिहासिक जिला पंचायत अध्यक्षो की सीट मिलेगी। और सभी विकासखंण्डो मे ब्लाक प्रमुख भाजपा के होगे। ट्यूटरबाज नेताओ के अफवाहों मे ना आए जो राम मन्दिर के विरोधी रहे और अब श्री राम लला के मन्दिर निर्माण से बौखलाऐ तरह-तरह से धर्म को बदनाम करने का कुचक्र रच रहे है। भाजपा के कार्यकर्ताओ ने कोरोना कोबिड के प्रथम और द्धितीय चरणो मे एतिहासिक कार्य किया वही काग्रेंस सपा,बसपा केवल शोशल मीडिया व ट्वीटर पर ही दिखाई पडे़। आम नागरिको से कोई वास्ता नही रहा। उक्त बाते प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को दोपहर सर्किट हाऊस मे जनता सुनवाई के दौरान कही। साथ ही यमुनापार गंगापार महानगर,कौशाम्बी मे दर्जनो परियोजनाओं के घोषणा किया जिसमे 284 करोड़ से अधिक का फ्लाईओवर एयरपोर्ट और कौशाम्बी 15 मिनट मे पहुचाने का कार्य करेगा। जो इतिहास की दृष्टि मे बहुत बडी़ उपलब्धी होगी। वही 800 करोड रूपए से फोर लाईन मार्ग का निर्माण एयरपोर्ट होते हुए कौशाम्बी महिला घाट मे पुल निर्माण फ्लाई ओवर से पहले तैयार होने के साथ जसरा,सईयद्द संरावां सुजानपुर,अजुवा बाजार कौशाम्बी से शंकरगढ जोडंने को यमुनापार बृज निर्माण आदि दर्जनो योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर जिलाध्यक्ष गणेश केसरवानी,स्वागत यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अवधेश चन्द्र गुप्ता,एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी,विधायक हर्ष वर्धन बाजपेई,रणजीत सिंह,राजेश केसरवानी,दिलीप कुमार चतुर्वेदी आदि के साथ भारी संख्या कार्यकर्ता एवं आम नागरिक मौजूद रहकर प्रार्थना पत्र दिया।

Related Articles

Back to top button