अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आर्य कन्या पी0जी0 कॉलेज में योग विषय पर ऑनलाइन सेमिनार एवं प्रदर्शन आयोजित किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आर्य कन्या पी0जी0 कॉलेज में योग विषय पर ऑनलाइन सेमिनार एवं प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि में डॉ० श्वेता सिंह, मेडिकल अफसर, आयुर्वेद स्टेट गवर्नमेन्ट हॉस्पिटल एवं विशिष्ट वक्ता स्वास्थ्य शिक्षा तथा पोषाहार ने अपने वक्तव्य में योग को शरीर और मन को नियन्त्रित करने, तनाव रहित करने तथा अनुशासित जीवन जीने हेतु उपयोगी बताया। साथ ही योग प्रशिक्षक, निशान्त इन्दु झा, फीलांस योग शिक्षक एवं जी.ओ.आई द्वारा प्रमाणित योग शिक्षक ने प्रदर्शन के माध्यम से योग की प्रमुख कियाओं को सही ढंग से करने तथा उनके लाभों से सभी को लाभान्वित कराया। स्पाउलाइट्सि पेट की चर्बी, ध्यान एकाग्र करने की विशेष मुद्राओं को करवाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता, आर्य कन्या पी0जी0 कॉलेज के अध्यक्ष, शासी निकाय,
पंकज जायसवाल जी ने करते हुए कहा कि योग विद्या की शक्ति को वर्तमान कोरोना महामारी में समाज ने भलीभांति महसूस किया। प्राचार्या, डॉ0 रमा सिंह जी
ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बच्चो से लेकर बड़ो तक की रोग प्रतिरोधक क्षमता की वृद्धि हेतु योग को महत्वपूर्ण बताया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ० ममता गुप्ता व
संचालन डॉ० रंजना त्रिपाठी ने किया तथा सहयोगी डॉ0 दीपशिखा श्रीवास्तव रही।
कार्यक्रम में डॉ0 रेनू जैन, डॉ0 कल्पना वर्मा, डॉ0 मधुरिमा वर्मा, डॉ0 इभा सिरोठिया,
डॉ0 अमित पाण्डेय, डॉ0 चित्रा चौरसिया, डॉ0 अनुपमा सिंह, डॉ0 श्याम कान्त आदि
उपस्थित रहें।




