प्रदेश

समाजवादीयो ने योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन करकिया विरोध

समाजवादीयो ने योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन कर प्रदेश में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं के ऊपर हमले व धमकाने जैसा कार्य किया जा रहा है सपाई कार्यकर्ता इसका विरोध किया।

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाष चौराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन कर प्रदेश में लगातार हो रहे समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के ऊपर हमले एवं उन्हें डराने धमकाने जो कार्य किया जा रहा है का विरोध किया। आज सुभाष चौराहे पर सुबह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कल जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन के आखिरी दिन के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को मारने पीटने एवं डरा धमका कर नामांकन करने से रोकने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन कर विरोध किया, साथ ही उन्होंने यह चेताया कि उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे जंगलराज के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एकत्रित होंगे एवं समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के ऊपर हो रहे लगातार लो एवं जिला पंचायत सदस्यों को डरा धमका कर अपने पक्ष में वोट करने के लिए विवश करने वाली भगवाधारी भारतीय जनता पार्टी के गुंडों के खिलाफ अब उग्र प्रदर्शन करेगी बता दे कल गोरखपुर समेत प्रदेश के बीस अलग-अलग जिलों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नामांकन दाखिल करने आए हैं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं जिला पंचायत सदस्यों पर हमला किया गया एवं उन्हें डरा धमका कर नामांकन दाखिल करने से रोका गया जिससे रुष्ट होकर आज प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया।

Related Articles

Back to top button