Latest

प्रयागराज में एम्स की स्थापना हो इस मांग के समर्थन में आए शिक्षक विधायक एवं शिक्षक नेता

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज में एम्स स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ता एवं भाजपा नेता विजय द्विवेदी द्वारा संपर्क अभियान को आज बड़ी सफलता मिली सुरेश त्रिपाठी शिक्षक विधायक सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा अपना समर्थन दिया गया साथ ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस मांग का समर्थन उनके द्वारा किया गया साथ ही विधान परिषद के सत्र में इस मांग को पुरजोर ढंग से उठाने की मांग भी उन्होंने रखी श्री त्रिपाठी ने यह कहा कि प्रयागराज शिक्षा धर्म और न्याय की राजधानी रही है निश्चित तौर पर यहां एम्स की स्थापना होनी चाहिए इसी क्रम में माध्यमिक शिक्षक संघ के शर्मा गुटके जिला अध्यक्ष राम प्रकाश पांडे एवं मंत्री जगदीश प्रसाद ने इस आंदोलन का समर्थन किया और प्रधानमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा इसी क्रम में अटेवा शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिप्रसाद यादव ने भी अपना समर्थन दिया कर्मचारी संगठन के प्रयागराज विकास प्राधिकरण के कर्मचारी संघ अध्यक्ष रामकेवल यादव सीआईटी यू के प्रयागराज के संयोजक अविनाश मिश्रा फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्पलाइज एंड वर्कर्स यूनियन के सुभाष चंद्र पांडे ने भी अपना पूर्ण समर्थन देने की बात कही कोचिंग वेलफेयर एसोसिएशन प्रयागराज के अध्यक्ष सीपी शर्मा ने भी अपना समर्थन इस आंदोलन को दिया और प्रयागराज में एम्स स्थापना की मांग को जायज ठहराया एम्स की स्थापना अभियान के संयोजक विजय द्विवेदी ने समस्त संगठनों को धन्यवाद दिया और कहा कि यह लड़ाई लखनऊ से लेकर के दिल्ली तक हम लोग लड़ेंगे और निश्चित तौर पर प्रयागराज वासियों को सफलता मिलेगी आज ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से विजय कुमार द्विवेदी राजेंद्र त्रिपाठी सचिन सिंह राजपूत ऋषभ त्रिपाठी प्रवीण त्रिपाठी शिवम मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button